सर्दी के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त, रात का पार 9 डिग्री पर
शनिवार को जिलेभर मे राजसमंद, नाथद्वारा, देवगढ़, रेलमगरा, सहित जिलेभर में इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 5 से 10 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कुछ ही मीटर आगे तक दिखाई नहीं देने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में कोहरा छंटने के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन इसके साथ ही उड़ते मोयले ने नई समस्या खड़ी कर दी। हवा के साथ उड़ता मोयला वाहन चालकों की आंखों में गिरता नजर आया। खासकर दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई और कई लोग मुंह व आंखें ढककर वाहन चलाते दिखाई दिए। किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री के आसपास ही अटका रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती ठंड और पाले की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पाले वाली रातों में आधी रात के बाद खेतों की मेड़ों पर सूखी घास या कूड़ा जलाकर धुआं करना लाभकारी है। 10–20 फीट अंतराल पर ढेर लगाने से खेत का तापमान लगभग 4 डिग्री बढ़ाया जा सकता है। पौधशालाओं, सीमित क्षेत्र के उद्यान और नगदी सब्जियों को टाट, पॉलीथिन या भूसे से ढकने की सलाह दी गई है।
शनिवार को जिलेभर मे राजसमंद, नाथद्वारा, देवगढ़, रेलमगरा, सहित जिलेभर में इस मौसम का अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 5 से 10 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कुछ ही मीटर आगे तक दिखाई नहीं देने से आमजन और वाहन चालकों को भारी परेशानी का
.
किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी जारी मौसम विभाग ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री के आसपास ही अटका रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती ठंड और पाले की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पाले वाली रातों में आधी रात के बाद खेतों की मेड़ों पर सूखी घास या कूड़ा जलाकर धुआं करना लाभकारी है। 10–20 फीट अंतराल पर ढेर लगाने से खेत का तापमान लगभग 4 डिग्री बढ़ाया जा सकता है। पौधशालाओं, सीमित क्षेत्र के उद्यान और नगदी सब्जियों को टाट, पॉलीथिन या भूसे से ढकने की सलाह दी गई है।