जयपुर एयरपोर्ट पर महिला ने जबरन घुसने की काेशिश की:CISF की महिला जवान ने रोका तो धक्का-मुक्की की; बोर्डिंग में लेट हो गई थी
जयपुर एयरपोर्ट पर एक महिला जबरदस्ती घुसने लगी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला जवान ने उसे रोका तो उसने धक्का-मुक्की की। महिला जवान ने ड्यूटी के दौरान राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करवाया है। मामला शनिवार दोपहर 3:15 बजे का है। CISF जवान पूजा पाल (24) जयपुर एयरपोर्ट पर चेक-इन की ड्यूटी पर तैनात है। वह असम की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट पर एंट्री के दौरान लगेज का वेट ज्यादा होने के कारण पूजा ने महिला को रोका था। लगेज का वेट ज्यादा होने कारण बोर्डिंग में लेट हो गई थी एयरपोर्ट थाना के ASI रामलाल ने बताया- CISF की जवान पूजा पाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसके अनुसार, पूजा की जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के चेक-इन गेट पर ड्यूटी है। शनिवार दोपहर 3:15 बजे महिला यात्री लोकप्रिया जयपुर से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने आई थी। उसने पूजा के साथ धक्का-मुक्की की। SHO (एयरपोर्ट) रूपनारायण यादव ने बताया- मुंबई की रहने वाली आरोपी पैसेंजर महिला इवेंट कंपनी में जॉब करती है। वह मैरिज प्रोग्राम के चलते जयपुर आई हुई थी। उसकी मुंबई की स्पाइस जेट की फ्लाइट शनिवार दोपहर को बुक थी। लगेज का वेट के ज्यादा होने के कारण बोर्डिंग में लेट हो गई। चेक-इन ड्यूटी पर तैनात CISF महिला जवान के एंट्री नहीं देने पर आरोपी महिला ने जबरन घुसने की कोशिश की। उसने CISF महिला जवान से धक्का-मुक्की कर अंदर जाने की कोशिश की। आरोपी महिला पैसेंजर के खिलाफ शिकायत पर राजकार्य में बांधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। बयान दर्ज करने के साथ ही एयरपोर्ट पर मौजूदा CCTV फुटेज को भी चेक किया जाएगा।
जयपुर में CISF की महिला जवान को ड्यूटी के दौरान राजकार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। जयपुर एयरपोर्ट पर चैक इन की ड्यूटी पर तैनात CISF महिला जवान से महिला ने धक्का-मुक्की की। एयरपोर्ट में जबरन एंट्री करने की कोशिश की। एयरपोर्ट थाने में CISF महिला जवान ने FIR दर्ज करवाई है। ASI रामलाल ने बताया- CISF की 24 वर्षीय महिला जवान की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के चैक इन गेट पर उसकी ड्यूटी है। शनिवार दोपहर करीब 3:15 बजे एक महिला जयपुर से मुम्बई फ्लाइट पकड़ने आई थी। एयरपोर्ट में एंट्री के दौरान लगेज के वेट के ज्यादा होने को लेकर आरोपी महिला से अभद्रता की। जबरन एयरपोर्ट में एंट्री करने की कोशिश की। मना करने पर CISF महिला जवान के साथ धक्का-मुक्की करने लगी। ड्यूटी के दौरान आरोपी महिला ने राजकार्य में बाधा डाली। एयरपोर्ट थाने में CISF महिला जवान ने आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।