सीकर के गुरुकृपा इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह:NEET-2025 में पासआउट भावी डाॅक्टर्स का सम्मान, ऑल इंडिया टाॅपर महेश का स्वागत
सीकर के गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय 'गुरुकृपा उत्सव-2025' के समापन पर नीट-2025 में सफल हुए हजारों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया टॉपर गुरुकृपा के स्टूडेंट महेश और AIIMS दिल्ली में चयनित 14 होनहारों का विशेष सम्मान किया गया। विजय रैली से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। टॉपर महेश और AIIMS दिल्ली के लिए सलेक्ट हुए 14 स्टूडेंट्स को हाथी, ऊंटों, घोड़ों और रथों पर बैठाकर घुमाया गया। विजय रैली पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। गुरुकृपा के स्टूडेंट ने लगातार दूसरी साल NEET एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। विजय रैली में NEET-2024 में ऑल इंडिया टॉपर सौरव और NEET-2025 टॉपर महेश का विशेष स्वागत किया गया। 2800 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गुरुकृपा इंस्टीट्यूट की ओर से NEET-2025 महेश को ₹51 लाख का चेक और कार दी गई। इसके अलावा दौलत सिंह, अंकित सैनी, ऋषिका, हिमांशु और आदित्य यादव को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए। खुशबू जांगिड़, खुशी स्वामी, शिवम वर्मा, पारस, सुधांशु, हेमंत कुड़ी, खुशबू और जतिन को 1-1 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। उत्सव में कुल 2800 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रदीप बुडानिया ने बताया- टॉप-100 में संस्थान के 6 स्टूडेंट्स ने अपना स्थान बनाया है। इस साल 200 स्टूडेंट्स ने देश के विभिन्न एम्स इंस्टीटयूट में सलेक्ट हुए। अब तक गुरुकृपा के लगभग 10 हजार स्टूडेंट्स ने NEET एग्जाम में सफलता हासिल की है। 'गुरुकृपा लर्निंग पार्क' में स्कूल, कोचिंग, हॉस्टल के साथ-साथ स्टूडेंट्स की सभी सुविधाएं एक ही कैंपस में होंगी और यहां 'डेली एनालिसिस सिस्टम' लागू होगा।
सीकर के गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 3 दिवसीय 'गुरुकृपा उत्सव-2025' के समापन पर नीट-2025 में सफल हुए हजारों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया टाॅपर गुरुकृपा के स्टूडेंट महेश और AIIMS दिल्ली में चयनित 14 होनहारों का विशेष सम्मान किया गया। विजय रैली से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। टॉपर महेश और AIIMS दिल्ली के लिए सलेक्ट हुए 14 स्टूडेंट्स को हाथी, ऊंटों, घोड़ों और रथों पर बैठाकर घुमाया गया। विजय रैली पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। गुरुकृपा के स्टूडेंट ने लगातार दूसरी साल NEET एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। विजय रैली में NEET-2024 में ऑल इंडिया टॉपर सौरव और NEET-2025 टॉपर महेश का विशेष स्वागत किया गया। गुरुकृपा इंस्टीट्यूट की ओर से NEET-2025 महेश को ₹51 लाख का चेक और कार भेंट की गई। इसके अलावा दौलत सिंह, अंकित सैनी, ऋषिका, हिमांशु और आदित्य यादव को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए के नकद पुरस्कार दिए गए। खुशबू जांगिड़, खुशी स्वामी, शिवम वर्मा, पारस, सुधांशु, हेमंत कुड़ी, खुशबू और जतिन को 1-1 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। उत्सव में कुल 2800 से ज्यादा स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। गुरुकृपा कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रदीप बुडानिया ने बताया कि टॉप-100 में संस्थान के 6 स्टूडेंट्स ने अपना स्थान बनाया है, इस साल 200 स्टूडेंट्स ने देश के विभिन्न एम्स इंस्टीटयूट में सलेक्ट हुए। अब तक गुरुकृपा के लगभग 10,000 स्टूडेंट्स ने NEET एग्जाम में सफलता हासिल की है। 'गुरुकृपा लर्निंग पार्क' में स्कूल, कोचिंग, हॉस्टल के साथ-साथ स्टूडेंट्स की सभी सुविधाएं एक ही कैंपस में होंगी और यहाँ 'डेली एनालिसिस सिस्टम' लागू होगा।