आरोपी RPS रितेश ने एडिट कर बनवाई थी फेक FIR:एक करोड़ की वसूली मामले में साथी ने की मदद, कॉपी कर डलवाए थे अफसर के साइन
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली के मास्टर माइंड RPS के मददगार साथी को महेश नगर थाना पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर मास्टर माइंड RPS रितेश पटेल और अरेस्ट साथी इरफान खान को कोर्ट में शनिवार को पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रिंटिंग प्रेस पर किया था फर्जीवाड़ा SHO (महेश नगर) सुरेश यादव ने बताया- एसओजी की फेक FIR बनाकर एक करोड़ की वसूली का मास्टर माइंड RPS रितेश पटेल पुलिस रिमांड पर चल रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रितेश पटेल ने अपने साथी इरफान खान की मदद से फेक FIR बनाना बताया था। पुलिस टीम ने शनिवार सुबह दबिश देकर मास्टर माइंड पटेल के साथी इरफान खान (33) निवासी ब्यावर को अरेस्ट किया। आरोपी इरफान खान ने ब्यावर स्थित अपनी दुकान कोहनूर प्रिंटिंग पर फेक FIR में शब्दों की मैचिंग का काम किया था। पुलिस ने आरोपी इरफान खान को अरेस्ट कर उससे कम्प्यूटर व प्रिंटर जब्त किया। खुद बनाई FIR, साथी से करवाई एडिट पुलिस सूत्रों के मुताबिक RPS रितेश पटेल ने खुद फेक FIR बनाई थी। RPS रितेश पटेल ने SOG की पहले से दर्ज FIR कॉपी की नकल की थी। उसके आधार पर SOG की फेक FIR बनाई। अपने साथी इरफान खान की मदद से FIR को एडिट कर शब्दों की मैचिंग करवाई थी। साथ ही FIR को प्रमाणित करने के लिए SOG के एडिशनल एसपी के साइन कॉपी कर डलवाए थे। पुलिस की ओर से जांच की जा रही है कि आरोपी रितेश पटेल ने FIR बनाने में किस टूल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का यूज किया था। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी मास्टर माइंड रितेश पटेल पुलिस को गुमराह करने के प्रयास कर रहा है। यह है मामला RPS रितेश पटेल 2019 बैच का आरपीएस अफसर है। बजरी के लेन-देन एक मामले में एपीओ चल रहा था। एपीओ रहते हुए भी पटेल ने एक फर्जी FIR तैयार की और पीड़ित को डरा- धमकाकर एक करोड़ रुपए मांगे थे। इसमें से 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद ले भी ले लिए थे। विवादित अफसर के खिलाफ ये 6 मामले भी दर्ज राजस्थान के RPS रितेश पटेल शुरू से ही विवादित रहे। विवादित RPS रितेश पटेल के खिलाफ 6 मामले हैं। इसके बाद SOG की फेक FIR मामले में आरोपी रितेश पटेल को अरेस्ट किया गया है। यह खबर भी पढ़ें... 1 करोड़ रुपए मांगने वाला RPS अफसर गिरफ्तार:एसओजी की फर्जी FIR तैयार कर धमकाया था, बजरी के लेन-देन में एपीओ चल रहा जयपुर में APO चल रहे RPS अधिकारी रितेश पटेल को गिरफ्तार किया गया। पटेल पर पीड़ित को धमकाकर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप है। रितेश पटेल ने एसओजी की फर्जी FIR तैयार कर पीड़ित को भेजी थी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस और एसओजी में शिकायत की थी। रितेश पटेल 2019 बैच का आरपीएस अफसर है। बजरी के लेन-देन एक मामले में एपीओ चल रहा था। एपीओ रहते हुए भी पटेल ने एक फर्जी FIR तैयार की और पीड़ित को डरा- धमकाकर एक करोड़ रुपए मांगे थे। इसमें से 25 लाख रुपए ऑनलाइन और 25 लाख रुपए नकद ले भी ले लिए थे। (पूरी खबर पढ़ें) सिविक इश्यू सेगमेंट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए जयपुर में जनता की नहीं हो रही सुनवाई:कचरा, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट और गंदगी से लोग परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान जयपुर शहर के अलग-अलग वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कचरे के ढेर, टूटी सड़कें, बिजली व्यवस्था की खामियां और गंदगी के बीच शहरवासी नारकीय हालात में जीवन जीने को मजबूर हैं।हालात ये हैं कि कई इलाकों में सड़कों पर गड्ढे और पानी भराव के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है (पूरी खबर पढ़ें)